






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। पानी की कुंड में डूबने से एक विवाहिता आकल मौत का शिकार हो गई है।
क्षेत्र के गांव आड़सर पुरोहितान निवासी ओमप्रकाश जोशी ने कालू थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि निकटवर्ती गांव कालू में उसकी 46 वर्षीय बहन विधा पत्नी ओमप्रकाश तिवाड़ी की पानी की कुंड में डूबने से मौत हो गई है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे परिवादी को सूचना मिली तो वह अपने अन्य साथियों के साथ कालू सीएचसी पहुंचे। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की व शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई भंवरलाल करेंगे।



