May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव रिड़ी में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में खुद को फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची एवं विवाहिता का शव लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंची है। एएसआई रविन्द्रसिंह ने बताया कि रिड़ी निवासी 30 वर्षीया पुखा पत्नी विजयपाल भार्गव ने गुरूवार शाम करीब 5 बजे खुद को घर के कमरे में बंद कर चुन्नी से पंखे के हुक पर फंदा बनाया एवं खुद को फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी पर झुला हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची एवं खिड़की तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। मृतका का शव श्रीडूंगरगढ़ लाया गया है एवं नापासर निवासी महिला के पीहर पक्ष को सूचित कर दिया गया है। उनके पहुंचने के बाद ही आगामी कार्रवाही की जाएगी।