






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2023। सूडसर में सोमवार को एक विवाहिता की मौत कीटनाशक के दुष्प्रभाव से हो गई व मृतका के पिता ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। गांव रीड़ी निवासी रामनारायण पुत्र बेगाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी 32 वर्षीय पुत्री बिमला पत्नी कालूराम जाट निवासी सूडसर की सोमवार को खेत में कीटनाशक के स्प्रे दोरान तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजन पीबीएम लेकर गए जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया तथा मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी रामचंद्र जाट को सौंप दी गई है।




