August 29, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2024। क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से एक विवाहिता ने अपनी जान गवां दी है। सेरूणा थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार पूनरासर निवासी अमरनाथ सिद्ध की पत्नी 34 वर्षीय सुमित्रा की शुक्रवार को डिग्गी में डूबने मौत हो गई है। अमरनाथ पुत्र माननाथ सिद्ध ने थाने में मर्ग रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि गांव की रोही में स्थित उसके खेत में शुक्रवार दोपहर मृतका गायों को पानी पिलाने गई। तभी उसका पैर फिसल गया जिससे वह डिग्गी में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतका के पिता जेठनाथ सिद्ध को सूचना दी गई व शुक्रवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच एएसआई ईश्वरसिंह करेंगे।