May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2023। एक विवाहिता ने दवाई के भरोसे जहरीला पदार्थ पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले की जांच में जुटें हेड कांस्टेबल आवड़दान से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू बास निवासी 46 वर्षीय गीता देवी पत्नी धन्नाराम नायक ने शुक्रवार को दवाई के भरोसे जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। आज विवाहिता ने पीबीएम में दम तोड़ दिया और मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।