May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितम्बर 2021। सोमवार सुबह सुबह ही श्रीडूंगरगढ़ से एक दुःखद खबर निकल कर सामने आ रही है। कस्बे में एक 30 वर्षीय विवाहिता की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि आडसर बास में वार्ड 31 निवासी भेरनाथ की 30 वर्षीया पत्नी सन्तोष देवी के फांसी पर लटकने के बाद परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सन्तोष ओर भेरनाथ का विवाह वर्ष 2015 में ही हुवा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और महिला के पीहर पक्ष को सूचना देते हुए मौकास्थल पर जा रही है।