






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2024। कीटनाशक के असर से क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपनी जान गवां दी है। गांव कितासर निवासी 30 वर्षीय संतोष देवी पत्नी परमेश्वरलाल की पीबीएम में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। विवाहिता को 21 जून को पीबीएम में भर्ती करवाया गया जहां सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।



