






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2021। तहसील क्षेत्र में एक और जहां युवा पीढ़ी बिना दहेज के विवाह करने की मिसालें पेश कर रही है वहीं गांव जालबसर निवासी संतोष देवी ने कालू थाना क्षेत्र निवासी अपने पति मघाराम जाट के खिलाफ दहेज प्रताडना का आरोप लगाते हुए सोमवार को मामला दर्ज करवाया है। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 30 जून 2012 को हुई थी एवं तभी से आरोपी उसे कम दहेज की मांग पर तंग परेशान करता है। आरोपी द्वारा दहेज की मांग पर उसके साथ मारपीट कर उसके सात वर्षीय पुत्र सहित उसे घर से निकाल दिया गया। और पंचायती पर गत 16 जनवरी को उसके घर आकर दहेज के बिना उसे नहीं रखने की बात कहते हुए उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया है।



