May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-06 at 10.07.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। पांच लाख रूपए व सोने के गहने पीहर से लाकर देने की बात पर एक विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। गांव लोडेरा निवासी सीमा पुत्री हुणताराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 25 मई 2013 में महेंद्र पुत्र गोपीराम जाट थोरिया बास राजपुरा रोड लूणकरणसर के साथ हुआ। उसी समय उसकी बड़ी बहिन मनोज का विवाह जेठ कालूराम के साथ हुआ। पीहर वालों ने उसे अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। परंतु उसके पति महेंद्र, जेठ संपतमल, ससुर गोपीराम, सास सुगनादेवी, ननद सुशीला ने कम दहेज की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने पांच लाख रूपए नगदी व सोने के जेवर लाकर देने की मांग की। सात माह पहले परिवादिया को मारपीट कर धक्के देकर घर से निकाल दिया। 8 जनवरी 2025 को आरोपियों को थाने में बुला कर भी समझाईश की गई। परंतु वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और 24 मार्च 2025 को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को दी है।