






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2025। दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने पति सहित चार जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मोमासर निवासी मदनलाल की पुत्री भारती ने राजलदेसर निवासी अपने पति गणेश कुमार, ससुर नरेंद्र कुमार पुत्र उदयचंद सोनी, सास रेखा देवी व देवर नरेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2016 में आरोपी पति गणेश के साथ हुआ और उस समय उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर सोना, चांदी, दहेज का सभी सामान व नगदी दिए। तभी से आरोपी उसे बाटके में पांच लाख नगदी व मोटरसाइकिल नहीं देने, दहेज में कम सामान के ताने देने लगे। पति शराब के नशे में मारपीट करता व मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। ससुराल वालों की मांग पर विवाहिता के पीहर वालों ने उसके भाई सांवरमल के विवाह पर मोटरसाइकिल भी दी। उसे 8 व 6 साल के दो बच्चे हो गए व उनके जन्म पर भी छूछक में गहने, नगदी कपड़े दिए। परंतु आरोपी आए दिन पांच लाख नगदी माँ बाप से मांगने के नाम पर मारपीट करने लगे। 25 सितंबर 2025 को आरोपियों ने उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। उसके परिजन पंच पंचायती करते हुए लगातार घर बसाने की बात करते रहें। 14 अक्टूबर 2025 को आरोपी उसके पीहर के घर आए और बिना दहेज के घर बसाने से मना कर दिया। आरोपियों ने उसका स्त्रीधन लौटाने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।



