May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2024। दस दिन पहले एक विवाहिता घर से लापता हो गई व उसके पति ने सोमवार को थाने पहुंच कर एक नामजद के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बिग्गाबास निवासी 43 वर्षीय हरिराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने पत्नी बच्चों के साथ रहता है। 12 अप्रैल को वह सुबह 5.30 बजे उठा तो उसने देखा पत्नी गोमती घर में नहीं है। कमरे में रखी अलमारी से सोने के झूमर, मंगलसूत्र, चांदी का कनोरा, दो जोड़ी पायल सहित 40 हजार नगदी भी गायब मिली। परिवादी ने बताया कि उसने तलाश के अनेक प्रयास किए लेकिन पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिली। उसने लूणकरणसर निवासी रतनराम रेगर के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जानक का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश को दी है।