






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। आस पास की बड़ी खबर में खबर पड़ौस के नोखा क्षेत्र से आई है। यहां पांचू थानाक्षेत्र के गांव स्वरूपदेसर में तीन मासूमों के साथ एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। ये दर्दनाक घटना गुरुवार देर शाम को हुई है और पांचू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रात को चारों शव मोर्चरी में रखवाए है। आज सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। मृतका नेनिदेवी पत्नी गोपीराम मेघवाल ने अपने एक वर्षीय बेटे भावेश, 6 साल की बेटी उर्मिला सहित तीन बच्चों के साथ पानी की कुंड में छलांग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका का एक बेटा दादा के पास होने के कारण उसकी जान बच गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए व घटना पर शोक प्रकट किया।



