May 20, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई वहीं पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर गोदारा ने कहा कि इंदिरा जी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और पटेल ने अंखड भारत के लिए सम्पूर्ण योगदान दिया। दोनों महान नेताओं के कार्यों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। गोदारा ने दोनों को नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कन्हैयालाल सोमाणी, नेता प्रतिपक्ष पति मनोज पारख, प्रेम भादू, प्रभुदयाल डूडी, प्रहलाद सोनी, राजेश मंडा, दीनदयाल जाखड़, हंसराज जाखड़, राजू माली, हीरालाल पटवारी, रामदेव कस्वां, अकबर लोहार, आरिफ चुनगर, वासु सैनी, सफी काजी, महेन्द्र दुगड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा लेने की बात कही पूर्व विधायक ने।