May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-10-21 at 10.28.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2025। भारत की एकता व अक्षुणता के लिए अपने प्राणदान देने वाले शहीदों के रक्त से ही त्योहार और खुशियों देशभर में चहकती है। ऐसे में क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर गांव के युवाओं ने शहीद अमर रहें के नारे लगाते हुए दीप जलाए। उत्साही युवओं ने भारत माता के जयकारें लगाए। रामकरण जाखड़ ने बताया कि शहीदों की कीर्ति अमर रहें और जनमानस किसी भी पर्व पर उन्हें भी याद करें इसी भावना के साथ दीपावली के मौके पर शहीद स्मारक पर दीप जलाएं व नारे लगाए गए। इस दौरान पीटीआई रामप्रताप जाखड़, कालूराम सहू, दिनेश जाखड़, प्रदीप, रामप्रताप, हेमाराम जिनागल, ताराचंद, हरवीर जाखड़ सहित अनेक युवा मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपोत्सव पर शहीद स्मारक पर जलाएं युवाओं ने दीप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साही युवाओं ने शहीद अमर रहें के नारे लगाए।