






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। जयपुर-बीकानेर वाया श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, ट्रेन प्रारम्भ करने, इसी रूट पर इंटरसिटी ट्रेन चलाने, इलाहाबाद-जयपुर ट्रेन का विस्तार बीकानेर तक करने, व बीकानेर-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन करवाने की मांग करते हुए श्रीडूंगरगढ़ रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम सांसद सेवा केन्द्र में सांसद के निजी सचिव विक्रम सिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपे।
मारू ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से 2009 में नापासर से सूडसर राजलदेसर रतनगढ़ चुरू होते हुए जयपुर जाने वाली रेल का संचालन पुन प्रारम्भ किया जाना चाहिए जिससे राजधानी जाने आने वाले व्यापारियों, विद्यार्थियों, रोगीयों को लाभ मिल सकें। मारू ने बताया कि जयपुर से इलाहाबाद प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को पूर्व में विस्तार दिया गया था परन्तु कोरोना काल में संचालन नहीं हो सका अब सरकार शीघ्र इसे बीकानेर तक का विस्तार करें। बता इस ट्रेन के विस्तार से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के श्रृद्धालु बृज, प्रयागराज, आगरा से सीधे जुड़ सकेंगे। पूर्व में विभाग ने इस ट्रेन का टाइमटेबल भी जारी कर दिया था अब इसे प्रारम्भ करने की मांग उठने लगी है।




