May 20, 2026
IMG-20190715-WA0024

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2019। बरजांगसर में अनशनकारियों से मिलने आज दोपहर उपखंड अधिकारी सबीना विश्नोई व सीएमएचओ देवेंद्र चौधरी पहुंचे। महिला सरपंच प्रियंका सिहाग से प्रशासन ने 15 से 20 दिन का समय देने की मांग की व निश्चित कार्यवाही का आश्वासन दिया। परन्तु सरपंच व ग्रामीणों ने लिखित स्वीकृति नही देने तक नही मानने का प्रण दोहराया। प्रियंका सिहाग ने अधिकारियों से कहा कि प्राण चले जाएं परन्तु बिना स्वीकृति के अनशन समाप्त नही होगा। सिहाग ने कहा कि महिला होते हुए मेरे गांव की महिलाओं के लिए ना लड़ सकी तो मेरे सरपंच बनने का कोई औचित्य नही रहेगा। हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
बीकानेर पंचायत समिति सदस्य अनुराधा पारीक भी आज अनशन में शामिल हुई व प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की। पारीक ने कहा प्रशासन असंवेदनशील हो गया है उन्हें महिलाओं की पीड़ा समझ नही आ रही। हम इस संघर्ष में ग्रामीणों के साथ है।

जिला परिषद सदस्य हरिराम बाना भी अनशन स्थल पर पहुंचे व ग्रामीणों का पूरा साथ देने की बात कही। बाना ने कहा कि महिलाओं को देवी मान कर पूजा करने वाले देश मे आज अपनी छोटी सी जायज मांग को लेकर महिलाएं अनशन पर बैठी है ये प्रशासन व चिकित्सा विभाग के जिम्मदारों के लिए शर्मनाक स्थिति है। हम उपचिकित्सा केंद्र के स्वीकृत नही होने तक ग्रामीणों का साथ देंगे।बाना ने बताया कि इस संबंध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग की अगुवाई चिकित्सा मंत्री से मिले है।

उपखंड अधिकारी ने कहा कि जिला कलेक्टर का स्वविवेक फंड आने पर स्वीकृति दे दी जाएगी। हमने नियमानुसार कार्यवाही का कहा है, थोड़े समय बाद फिर प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों को प्रक्रिया समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी सबीना विश्नोई सरपंच व ग्रामीणों से चर्चा करते हुए।