






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। धर्मयात्रा में आम से लेकर खास तक हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए। धर्मयात्रा में महामंडलेश्वर श्री सरजू दास महाराज का सान्निध्य रहा। ओर यात्रा संपन्न होने पर महाराज ने जयघोष करवाते हुए संगठन में ही शक्ति की बात कहते हुए जाति पांति में नहीं बंट कर सनातन धर्म के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान विहिप के प्रांतीय मंत्री बजरंग पालीवाल, विहिप इकाई अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़, संघ संचालक आसाराम पारीक मंच पर मौजूद रहें। हिन्दू स्वाभिमान मंच के श्याम सुंदर पारीक ने मंच संचालन किया। सभी वक्ताओं ने यात्रा में भाग लेने वाले नागरिकों का आभार प्रकट किया। आयोजन के समापन पर रैली प्रमुख जगदीश स्वामी, विहिप इकाई मंत्री संतोष बोहरा, भैराराम डूडी, विहिप पूर्व मंत्री सत्यनारायण स्वामी, बजरंग दल के संयोजक नवरत्नसिंह राजपुरोहित, पूर्व संयोजक प्रदीप जोशी, ने आभार जताया। धर्मयात्रा में भाजपा नेता देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, देहात महामंत्री कुम्भनाथ सिद्ध, रामगोपाल सुथार, छैलूसिंह शेखावत, विनोदगिरी गुसाईं, तोलाराम जाखड़, हेमनाथ जाखड़, समाजसेवी जुगलकिशोर तावनियां, आशीष जाड़ीवाल, पार्षद रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, पवन उपाध्याय, जगदीश गुर्जर, गोपाल छापोला, भाजयुमो के भवानी तावनियाँ, प्रिशु स्वामी, महेंद्र सिंह, एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, गोपाल चुरा, विकास वर्मा, आर एल पी नेता विवेक माचरा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें।
इन संगठनों का सहयोग रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप व बजरंग दल के साथ दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति, आरएसएस के सभी संगठन, तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला समिति, राधिका सत्संग मंडली, व्यापार मंडल, विभिन्न एसोसिएशन, जय हनुमान मंडली, आपणो गांव सेवा समिति तथा सभी बस्तियों के प्रमुख, मंदिरों से जुड़े कार्यकर्ता, स्वयंसेवक आदि शामिल रहे।
इन्होंने स्वागत सत्कार में बिछाई पलकें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा के सवागत सत्कार में नागरिकों ने पलक पावड़े बिछाए। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे अधिकांश लोग यात्रा में शामिल रहें और जो बचे वे स्वागत सत्कार में जुटें रहें। यात्रा के शुरू होते ही सेवा और स्वागत का सिलसिला सिद्ध धर्मशाला तक चला। यात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा जिला महासचिव गोल्डन तंवर, शुभम शर्मा, किशन वाल्मीकि की अगुवाई में घासमंडी में, जेपी ज्वेलर्स द्वारा छत पर से पुष्प वर्षा द्वारा, फोटोग्राफर एसोसिएशन के बैनर तले सभी फोटोग्राफरो द्वारा सामूहिक रूप से सीताराम मोदी की दुकान के पास, पुराना बस स्टैंड व्यापारी समूह द्वारा बनाये गए भव्य स्वागत द्वार, रंगोली, पानी और लीची जूस के वितरण ने, एयू बैंक के पास मुस्लिम समाज द्वारा केले और बोतलबंद पानी के वितरण ने, सिद्धि विनायक कृषि स्टोर के आगे केवड़ा जल के छिड़काव ने,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत द्वारा उनके पुत्र शिव सारस्वत की अगुवाई में मशीन से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा ने, गौरवपथ पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रिशु स्वामी द्वारा बुलडोजर पर चढ़ कर पुष्प वर्षा ने सबका ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के समापन पर सिद्ध धर्मशाला में अखिल भारतीय सिद्ध महासभा के रामनाथ सिद्ध, सिद्ध युवा महासभा के भगवाननाथ कलवानिया, लालचंद सिद्ध की अगुवाई में सिद्ध समाज के प्रबुद्ध लोगो ने भव्य अभिनंदन किया।













