May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2020। भादवे में लगने वाले मेले उत्सव की जबरदस्त रौनक इस बार कोरोना काल में नजर नहीं आ सकेगी फिर भी श्रद्धालुओं की भक्ति में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को रामदेव बाबा की बीज पर रामदेव मंदिर बिग्गा बास और आडसर बास में बाबा का जन्मोत्सव गुरुवार को मंदिर परिवार द्वारा मनाया गया। हालांकि मन्दिर श्रद्धालुओं के लिए बन्द रहा पर मंदिर की सजावट फूलों और गुब्बारों से की गई। बाबा रामदेव रामा सेवा समिति ने केक काटा व बच्चों ने खूब गुब्बारे फोड़े और जम कर बाबा के जयकारे लगाए गए। बाबा रामदेव जी की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया, बाबा की महा ज्योत की गई। समित के अध्यक्ष गोविंदराम प्रजापत ने बताया कि भक्तों के लिए मन्दिर नहीं खोला गया और मंदिर परिवार ने उत्सव मनाया। जिसमें श्याम सुंदर, मांगीलाल, टीकूराम, गंगासिंह, बुधेसिंह, सत्यनारायण, तनसुख,फतेहचन्द, दीनदयाल, मामराज आदि मंदिर परिवार ने भाग लिया। हालांकि कोरोना पर श्रद्धा भारी पड़ती नजर आई पर नागरिकों कोरोना गाइड लाईन के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया मन्दिर परिवार ने।