






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। राजस्थान का गौरव महाराणा प्रताप का जन्म ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन पुष्य नक्षत्र में हुआ था और आज 486 जन्म जयंती पर प्रताप का स्वरूप युवाओं के लिए प्रेरणा पूंज बना हुआ है। ये बात साहित्यकार श्याम महर्षि ने स्थानीय रघुकुल राजपूत छात्रावास में आयोजित प्रताप जयंती समारोह में कही। श्रीक्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित समारोह में संघ प्रार्थना के बाद प्रताप के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। महर्षि ने प्रताप का जीवन परिचय देते हुए उनके जीवन के प्रसंग बताए। पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने युवाओं को प्रताप के उज्ज्वल जीवन की कीर्ति से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रथम का प्रण लेने की बात कही। संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरतसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महापुरुषों की जन्म जयंतियों व पुण्यतिथियों को मनाकर संघ गौरवशाली इतिहास का दर्शन करवा युवाओं को उनकी पूरी जानकारी देने के आयोजन करता रहा है। सन्दीप सिंह पुन्दलसर ने सहगायन करवाया व पूज्य तनसिंहजी रचित “वैरागी चित्तौड़” का पठन किया। कार्यक्रम का संचालन जेठुसिंह पुन्दलसर ने किया।
ये रहें शामिल..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में प्रताप अमर रहें के नारों से प्रागंण गूंज उठा। इस दौरान रतनसिंह केऊ, समुन्द्रसिंह धीरदेसर, गणेशसिंह बीका, महेंद्रसिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, किशोरीलाल पारीक, विक्रम सिंह सत्तासर, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, सवाई सिंह, नरपतसिंह बरजांगसर, गुलाबसिंह जाखासर, लक्ष्मणसिंह लखासर, महेंद्र राजपूत, ओम सिंह राजपुरोहित, मनीष गिरी, विजय सिंह राजपुरोहित, नरेश पूरी, एड.रघुवीरसिंह, रणवीर सिंह सेरूणा, जितेन्द्रसिंह जालबसर, मगनसिंह, मेघसिंह, उम्मेदसिंह, लक्ष्मणसिंह, जयसिंह, कानसिंह, उगमसिंह, सुरेंद्रसिंह, हुकमसिंह, निरंजनसिंह, कुलदीपसिंह पुन्दलसर, ओमपालसिंह जोधासर, उम्मेद सिंह, सद्दाम कायमखानी, आनंद जोशी, नवीन सिंह, विजयसिंह, पप्पुसिंह, विशनसिंह सहित श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से अनेक युवा व बुजुर्ग उपस्थित रहें।





