August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज ओषधी अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक ओषधी नियंत्रक सुभाष चन्द्र मुटनेजा ने मेडिकल स्टोर्स पर जांच की। जांच में घुमचक्कर रोड स्थित एक मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर अनियमितता पाई जाने अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई तथा स्टोर का अनुज्ञा पत्र 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक 5 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। इसके अतिरिक्त दंतोर व वल्लभ गार्डन बीकानेर स्थित दो और दुकानों पर कार्रवाई की गई है।