May 20, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2025। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) राजस्थान के सदस्य एकजुट होकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया। संगठन के सदस्यों ने सीएम के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूनिट कॉस्ट भुगतान करने, पुस्तकों की राशि अभिभावकों के खाते में जमा करवाने, अपार आईडी बनवाने या नहीं बनवाना स्वैच्छिक है इसके लिए निजी स्कूल संचालकों को परेशान नहीं किए जाने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने बताया कि समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर संगठन द्वारा आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान 65 निजी स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें राकेश व्यास, प्रेम प्रकाश, घनश्याम गौड, मनीष शर्मा, कुंभाराम घिंटाला, सूर्यकांत चुरा, रमेश व्यास, आनंद दाधीच, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, प्रमोद सारस्वत, विवेक उपाध्याय, रामनिवास धायल, धीरज मटोलिया, श्यामसुंदर आचार्य, रिछपाल सिंह, रामसिंह भादू, ओमप्रकाश भाकर, मोहन सिंह मील, बलवीर गढ़वाल, रामलाल जाखड़, सहीराम जाखड़, नरेंद्र जाखड़, बजरंगलाल गोदारा, लालचंद डूडी, मुकेश प्रजापत, मालाराम खिलेरी सहित अनेक जन शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा संगठन के सदस्यों ने सौंपा सीएम के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन।