May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-01 at 21.41.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2026। रविवार को भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में सत्तापक्ष के सदस्यों ने केंद्रीय बजट 2026 सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व अध्यक्ष महावीर अडावलिया, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, भवानी तावनीया, जिला मंत्री भरत सुथार, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, रोहित बोहरा, चांदरतन घोटिया, पंकज जोशी, योगेश सारस्वत, ओमप्रकाश राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश मूंधड़ा, पवन राठी, ओमप्रकाश नाई, रामकिशन, पवन कुमार सारस्वत, चन्द्रप्रकाश मूंधड़ा, मांगीलाल तापड़िया, श्रवण कुमार सारस्वत, गौरीशंकर, घनश्याम बिहानी, हजारीदास स्वामी, धनराज सोनी, हेमराज भादानी, दामोदर सारस्वा सहित अनेक कार्यकर्ता व सक्रिय भाजपा सदस्य शामिल रहें।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने इसे केंद्र सरकार का सशक्त बजट करार देते हुए कहा कि यह बजट अत्यंत ऊर्जावान, दूरदर्शी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा को सुदृढ़ करने वाला है। यह बजट देश के विकास, निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार को नई गति प्रदान करेगा। यह युवा शक्ति से संचालित बजट है, जिसमें गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान पर सरकार के संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे राज्य को इस बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार के क्षेत्रों में दीर्घकालिक लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। विशेष रूप से इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, मेगा टेक्सटाइल पार्क, डेटा सेंटर एवं सोलर सेक्टर में घोषित प्रोत्साहनों को राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने वाला बताया, जिससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक दूरदर्शी और समावेशी बजट है। इस बजट में कौशल विकास को रोजगार सृजन से जोड़ते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया है, जो समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बजट में पर्यटन जैसे रोजगार-सक्षम क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं एवं श्रमिक वर्ग को कौशल से जोड़कर उन्हें उद्यमिता की ओर प्रेरित करना इस बजट की प्रमुख विशेषता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना का प्रावधान बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य की कुशल मानव संसाधन तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने कहा कि यह युवा शक्ति संचालित बजट है, जिसमें गरीब व वंचित पर विशेष ध्यान देकर उन्हें मुख्य धारा में लाने के समावेशी प्रयास किए गए है। राजस्थान के विकास को इससे नई गति मिलेगी। रोजगार, बालिका शिक्षा के लिए प्रावधान सराहनीय कदम है।
शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बताया कि केंद्रीय बजट–2026 देश के विकास, निवेश, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा को मजबूत करने वाला बजट है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश, MSME व स्टार्टअप को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य व बायोफार्मा क्षेत्र को बल, तकनीक व मैन्युफैक्चरिंग, तथा लॉजिस्टिक्स, रेलवे और जलमार्गों के विस्तार पर विशेष फोकस किया गया है।
शहर मंत्री मदन सोनी ने कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर देश में सड़क, रेल, शहरी–ग्रामीण आधारभूत ढांचे को गति देने का प्रावधान किया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तापक्ष के सदस्यों ने भाजपा कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना बजट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामूहिक रूप से बजट की सराहना करते हुए एक दूसरे को खिलाई मिठाइयां।