






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के इंजीनियर दूल्हे ओर सालासर निवासी इंजीनियर दुल्हन की शादी कस्बे में चर्चा के साथ प्ररेणा का विषय बन गई है। सामान्यतः देखा जाता है कि आजकल दूल्हा जितनी प्रोफेशनल पढाई पढ़ लेता है या कोई अच्छी नौकरी लग जाता है तो उसका विवाह दहेज के विषय में अत्यधिक दिखावे और खर्चीला होता है। ऐसे में समाज में लगातार दहेज देने और लेने की होड़ बढ़ती जा रही है। इस गलत होड़ को रोकने का प्रयास हुआ है कस्बे के किशोरीलाल प्रजापत के इंजीनियर पुत्र विकास और सालासर के सीताराम प्रजापत की इंजीनियर पुत्री प्रियंका के विवाह में। किशोरीलाल खुद श्रीडूंगरगढ़ ट्रेजरी में कार्यरत हैं और सीताराम अजमेर एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। किशोरीलाल के पुत्र विकास अभी गुरुगांव में सिस्टम इंजीनियर के पद पर 26.50 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर कार्यरत हैं और दुल्हन प्रियंका भी बिट्स पिलानी से केमिकल में बीटेक होल्डर है। दोनो परिवारों द्वारा प्रस्तुत की गई दहेज के बिना शादी की मिसाल कस्बे में चर्चा का कारण बनी है। समठुणी में विकास के ताऊ ने जब एक सिक्के के साथ बाटका स्वीकार किया तो यह प्रेरणा सम्पूर्ण समाज को मिली है।




