May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2021। राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य बीकानेर दौरे के दौरान गुरुवार शाम को लखासर पहुंचे और सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों से मिले व गांवों के प्रशासन व्यवस्था पर जानकारी ली। इस दौरान लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी ने गांव में कन्या महाविद्यालय खोलने की मांग की। इस पर आर्य ने बताया कि लखासर में 500 से अधिक बालिकाएं होने पर महाविद्यालय के रूप में क्रमोन्नत किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने गांव में पशु चिकित्सा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास के तहत हुई स्वीकृतियां व उनकी प्रगति, मनरेगा कार्यों एवं इन पर नियोजित श्रमिक संख्या, कोविड स्वास्थ्य सहायक, जल जीवन मिशन, ग्राम रक्षकों की नियुक्ति सम्बन्धी जानकारियां ली। श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ इकाई द्वारा ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिलाकलेक्टर, उपखंड अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।