






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2022। लखासर हल्का को सूडसर उपतहसील में मिलाने का विरोध तेज हो रहा है। आज धरनार्थियों ने केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल को हाइवे से गुजरते हुए रोककर उन्हें विरोध पत्र सौंपा। लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने बताया कि मंत्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री तक जनभावनाएं पहुंचाने की बात कही है। खिलेरी ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा चर्चा कर शीघ्र ही उपखंड कार्यालय का घेराव की रणनीति बनाई जाएगी। गांव लखासर, गजपुरा, संमदसर, मणकरासर, बींझासर, लोढेरा, बेनीसर, भोजास, पूनरासर की संघर्ष समिति के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने बताया कि सूडसर उपतहसील में मिलाना जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है। आज धरनास्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ,पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक भी पहुंचे व कांग्रेस सरकार के इस निर्णय को गलत बताते हुए विरोध जताया। युवा नेता मांगीलाल गोदारा, नानुराम नैण, महेंद्र सिंह, खियाराम, उत्तम सिद्ध, सहिराम गोदारा, रेंवतराम कुलडिया, रामलाल डेलू, जगदीश गोदारा, डूंगर सिंह, नारायण गोदारा, मुलतान गोदारा, पोमाराम नायक, गणेश पोटलिया, भिखाराम खिलेरी, राकेश कड़वासरा सहित इन ग्राम पंचायतों के अनेक युवा व ग्रामीण धरने पर मौजूद रहें।





