May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2024। वर्तमान सरकार सोलर प्लांट को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए नियमों की अनदेखी कर अंधाधुंध राज्य वृक्ष खेजड़ी को काटा जा रहा है। दअगर इसे शीघ्र रोका नहीं गया तो प्रकृति प्रेमी लोग आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होंगे। ये बात कांग्रेस प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू ने कही। भादू की अगुवाई में श्रीजम्भेश्वर पर्यावरण एंव जीवरक्षा प्रदेश संस्था के सदस्यों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व वन विभाग के रेंजर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य रामरतन, हरलाल, रायचंद, निहालचंद, शंकर लाल, रामनिवास, शुभकरण, मोहनलाल, कैलाश, रतनलाल मेघवाल, बंशीलाल, श्याम सुंदर, मांगीलाल, रामकुमार, मांगीलाल, गोपाल, मनोज कुमार, सुभाष, रामसागर, जगदीश धारणियां, सीताराम, महेंद्र आदि मौजूद रहें। सभी ने एक स्वर में सांवतसर सूडसर के मुख्य मार्ग पर खेजड़ी के वृक्षों की कटाई का विरोध करते हुए इसे रूकवाने की मांग की। संस्था के बैनर तले सदस्यों ने रात के अंधेरे में पेड़ काटे जाने का आरोप लगाते हुए शांति भंग होने का खतरा बताया। सदस्यों ने सूडसर में सोलर पलांट की आड़ में व सांवतसर की रोही में खेजड़ी के पेड़ काटे जाने का विरोध जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।