






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2021। क्षेत्र के गांव मोमासर में थानमल संचेती परिवार ने गांव के वाल्मीकि व नायक समाज के लिए श्मशान के लिए भूमि का दान किया। गांव के मौजिज ग्रामीणों की उपस्थिति में मनोज कुमार पुत्र थानमल संचेती ने अपने दादा जंवरीमल की पुण्य स्मृति में श्मशान भूमि के लिए अपने खेत से भूमि दान देते हुए आज रजिस्ट्रेशन करवा दिया। मनोज कुमार ने कहा कि सरपंच चुनाव में समय संचेती परिवार ने इस भूमि का दान करने की बात वाल्मीकि व नायक समाजों से कही जो आज पूरी हुई। संचेती ने कहा कि उन्होंने गांव के हित में कार्य करने की पारिवारिक परम्परा को निभाते हुए ये कदम उठाया है। दोनों समाज के ग्रामीण अपने अंतिम संस्कार की क्रिया करेंगे व इस कार्य के लिए संचेती का आभार प्रकट किया। सरपंच सरीता देवी संचेती व उपसरपंच जुगराज संचेती सहित सभी पंचो ने संचेती परिवार का आभार प्रकट करते हुए ग्रामीणों की एकजुटता से गांव के विकास की बात कही। बता देवें संचेती परिवार की यह भूमि काफी समय से दोनों समाजों के नागरिक ही अंतिम क्रिया के लिए काम में ले रहें थे परन्तु आज इनके श्मशान के नाम पर ही कर दी गई।





