May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2025। मानसिक रूप से कमजोर 56 वर्षीय एक महिला अपने ससुराल के घर से पीहर के घर के लिए रवाना हुई और लापता हो गई है। महिला मोहिनी देवी पत्नी शैतानाराम जाट निवासी सिमसिया, राजलदेसर शुक्रवार सुबह 10 बजे अपने घर अपने गांव उदरासर अपने पीहर आने का कह कर रवाना हुई। महिला ना उदरासर पहुंची ना ही सिमसिया अपने घर लौट कर गई। परिजनों ने राजलदेसर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी है। वहीं परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों से भी मदद की अपील की है। परिजनों ने बताया कि महिला भोली है व उसके मानसिक परेशानी की दवा भी चल रही है। परिजनों ने गुमशुदा के कहीं नजर आने पर तुरंत उसे रोकने व उसके पति शैतानाराम जाट 9950266565 या भाई श्रीराम गोदारा 9672214487 को सूचना देने की अपील की है।