May 19, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2024। एक युवती की डूबने से मौत के बाद एक वृद्ध के भी डिग्गी में डूब जाने से मौत हो जाने की खबर सेरूणा थाना क्षेत्र से सामने आई है। शुक्रवार रात लिखमीसर दिखणादा की रोही में स्थित खेत में बनी डिग्गी में गिर जाने से 60 वर्षीय तोलाराम नाई पुत्र भंवरलाल नाई की मौके पर ही मौत हो गई। शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज सुबह मृतक के भाई किशनलाल नाई ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से कमजोर था और रात 8 बजे उसकी डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। एसएचओ पवन कुमार ने अस्पताल पहुंच गए है व शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।