May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजारों में शनिवार को अनूठा नजारा देखने को मिला जब शहर के बच्चों ने शहरवासियों से स्वदेशी अपनाने, ऑनलाईन के बजाए स्थानीय बाजार से ही खरीददारी करने का संदेश दिया। दीपावली पर जहां हर घर में खरीददारी के लिए उत्साह रहता है एवं लोग आजकल ऑनलाईन के चक्कर में स्थानीय बाजारों में सामान देख कर लेने, गांरटी-वारंटी का आपसी विश्वास होने को छोड़ रहें है। ऐसे में शनिवार को कस्बे की लर्न एंड फन स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने शनिवार को कस्बे में रैली निकाली और विभिन्न मौजिज लोगों के घरों में जाकर स्वदेशी अपनाने व स्थानीय छोटे दुकानदारों से ही दीपावली पर सामान खरीदने का आग्रह किया। बच्चों ने दीपावली पर सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से भी खरीददारी कर उनके घरों का त्योहार अच्छा बनाने में मदद करने का आग्रह किया। बच्चों ने हाथों में स्वदेशी व विदेशी सामानों के चित्रात्मक तख्तियां भी थामी व बाजार में सभी लोगों ने अपने देश का पैसा अपने देश में रखने की जागरूकता आम जीवन में अपनाने की बात कही। प्रधानाध्यापिका विनिता सारस्वत ने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रबंधक धीरज पुरोहित, ममता गुरनाणी, कुमकुम पारीक, खुशबु सारस्वत, चंचल शर्मा, वर्षा भोजक, विनिता मोरवानी, करूणा पारीक, आराधना पारीक, संग्रामसिंह आदि स्कूल स्टाफ उनके साथ रहा। बच्चों के इस प्रयास को क्षेत्रवासियों ने खासा सराहा।

समझा पैसों का महत्व, जताया परिजनों का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आजकल बच्चों को परिजनों द्वारा अपनी और से अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है एवं बिना किसी दिक्कतों को समझे ही परिजनों से सुविधाएं लेने वाले बच्चों को पैसों का एवं अपने परिजनों द्वारा दी जा रही सुविधाओं का महत्व समझ कम ही आता है। ऐसे में शनिवार को किए गए इस आयोजन में बच्चों ने पैसों का महत्व तो समझा ही साथ ही परिजनों का आभार भी जताया। प्राचार्य विनिता सारस्वत ने बताया कि बच्चों को इस दौरान अपने घर से लाए रूपयों से सार्थक सामान की खरीददारी करवाई गई। उन्हें पैसा कमाने के लिए लोगों द्वारा किए जा रहें संघर्ष को बताया गया। निरर्थक सामानों की खरीददारी नहीं करने व रूपयों का महत्व समझाने के लिए अनेक उदाहरण दिए गए। सारस्वत ने बताया कि इस सकारात्मक पहल को अभिभावकों ने खूब सराहा और जागरूक लोगों ने भी देशहित में संवेदनशील संदेश को अपनाने की बात कही। सक्रिय समाजसेवी बृजलाल तावणियां सहित अनेक व्यापारियों ने भी स्कूल व बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।