June 10, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित क्षेत्र के गांवो में बरसात का दौर प्रारंभ हो गया है। पूरा क्षेत्र आज सुबह से बादलों के साए में था और शाम होते होते झमाझम बरसात आ ही गई। बाजार सहित नीचले हिस्सों में पानी भर गया है और मौसम विभाग ने बीकानेर जिला सहित 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है। विभाग के अनुसार कोटा, बारां, झालावाड़, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाडमेर, जालौर, जोधपुर, पाली जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन /आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया की बारिश का यह दौर कल तक जारी रहेगा व 9 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा। मौसम केन्द्र जयपुर ने अजमेर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों की मंडियो में धान को भीगने से बचाने की सलाह दी है। इसके अलावा रवि की फसलों में सिंचाई और किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव कुछ समय के लिए रोकने को कहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में झमाझम बरसे मेघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की गलियों में भरा पानी।