






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2021। मार्च में गर्मी से बेहाल क्षेत्रवासियों को मंगलवार को मौसम ने राहत दी है। क्षेत्र में कई जगहों पर ओलावृष्टि और बारिश के समाचार है। बीकानेर जिले में महाजन इलाकें में ओले गिरने से बर्फ की चादर सी बिछ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सुईं, बच्छुसर, बच्छासर, ढाणी गोपेरा, करनाणा ताल में ओले गिरे है और चारों तरफ बर्फ ही बर्फ हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर में पिछले एक घंटे से रूक रूक कर बरसात हो रही है व छोटे छोटे ओले भी गिर रहे है। दिन भर गर्मी के बाद मौसम में ठंडक छा गई है। श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर के पवन सैनी ने बताया कि बरसात में ठंडी फुहारों के साथ चने के आकार के ओले भी गिर रहे है। गांव में मौसम ठंडा हो गया है और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई है। बता देवें गेहूं व चने की फसलें पकाव पर है और कई जगहों पर सरसों की कटाई हो रही है। इस बेमौसम बरसात से किसानों को नुकसान हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही मौसम बदलाव की संभावना जताई थी और अभी भी ने अगले दो घंटे का अलर्ट जारी करते हुए जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं जिलों में बरसात की होने की बात कही है।









