






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। मार्च में मई जैसे रेत के बवंडर आ रहें है और देर रात श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रेत का तूफान आया और धोरों की रेत घरों में पहुंच गई है। खेतों में नुकसान की आशंका है और अभी मौसम साफ नहीं होने से किसानों की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती है। तेज आंधी के बाद हल्की बारिश भी हुई। आज महिलाओं को साफ सफाई में रोजाना से तीन गुना समय लग रहा है। पूरे बीकानेर जिले में अंधड़ चला है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव अधिक रहा है। बता देवें जैसलमेर में रात 11 बजे भयंकर आंधी आई और भारी तबाही मचाई। आंधी ने जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर तक रेत ही रेत छा गई। श्रीडूंगरगढ़ में रात करीब 2 के बजे तेज आंधी आई और नागरिकों का कहना है कि आंधी नहीं ये तूफान है। बता देवें खेतों में फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है और इससे जिससे आंधी के बाद हुई बरसात से भारी नुकसान की आशंकाएं खड़ी हो गई है।
आज भी आंधी-बरसात-ओले की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग के अनुसार प्रि मानसून सीजन में हवा में नमी कम है। जमीन शुष्क होने से मेघ गर्जन वाले बादल अंधड़ का रूप ले लेते है। इस बार पारा औसत से 2 डिग्री ज्यादा है और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। विभाग ने आज भी अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, में आंधी अंधड़ के साथ हल्की बारिश व ओले गिरने की संभावना भी जताई है।








