






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। क्षेत्र के आस पास की बड़ी खबर संभाग के गांव पीलीबंगा से निकल कर आ रही है। यहां पर भारतीय सेना का फाईटर प्लेन मिग 21 क्रेश हो गया एवं एक छत पर गिरने से चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। पीलीबंगा के गांव बहलोलनगर में यह घटना हुई है एवं घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर भी आ रही है। हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में पायलट सुरक्षित है एवं पायलट को लेकर सेना का हैलीकाप्टर लेकर रवाना हो चुका है। पायलट पैराशूट की सहायता से नाली क्षेत्र में विमान से उतर गया था एवं विमान एक घर की छत पर जाकर गिरा। इसमें चार सिविलियन की मौत की पुष्टि की गई है। मौके पर अधिकारी एवं मेडिकल टीम भी पहुंच चुकी है।




