






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2024। गुजरात के अहमदाबाद में राजस्थान के प्रवासी सारस्वत कुण्डिया समाज के तत्वाधान में सारस्वत नवयुवक मंडल द्वारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित इस समारोह में समाज के बुजुर्गों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ और समारोह में आए हुए अतिथियों को सरसजी महाराज के दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया। बच्चों को प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नथमल ओझा, सूर्यप्रकाश सारस्वा, चुन्नीलाल सारस्वा, पूनम सारस्वा, छगन ओझा ने अपने विचार रखें। अहमदाबाद में सरकारी सेवाओं में कार्यरत समाज बंधुओं को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहकर कार्य करने की प्रेरणा देते हुए समारोह संपन्न हुआ।




