May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-27 at 21.10.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ के सभी प्रवासी सदस्यों ने परिवार सहित दीपावली प्रीति सम्मेलन का शानदार आयोजन शनिवार शाम को किया गया। समारोह की शाम को गीत संगीत नृत्य के साथ लॉटरी व अनेक खेलों से सजाया गया। रंगारंग उत्सव में ‘मेरे घर राम आएंगे’ पर आर्कषक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान नागरिक सुफी गीतों पर झूमे उठे और समापन से पूर्व लॉटरी के ईनाम भी निकाले गए। शानदार आयोजन में संघ अध्यक्ष जतनलाल पारख ने मायड़ भाषा में सभी का स्वागत किया। पारख ने बताया कि दीपावली का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया जिसमें प्रवासी बंधुओं ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। पारख ने स्वागत भाषण में कहा कि मैं श्रीडूंगरगढ़ को एक पल के लिए भी नहीं भूला और म्हे श्रीडूंगरगढ़ आला र श्री साग चाल, उन्होंने ‘राठौड़ा राजा बसायो डूंगरगढ़ श्री से सजायो..’ गीत भी सुनाया। समारोह में गांव के वरिष्ठ प्रवासी नागरिकों का सपत्नीक सम्मान किया गया। इस कड़ी में कैलाशचंद्र मूंधड़ा व शकुंतला देवी मूंधड़ा, चैनरूप बोथरा, पुखराज बोथरा, जौहर मूंधड़ा व अल्पना मूंधड़ा, रामेश्वरलाल आसोपा व पुष्पा मूंधड़ा, विजयसिंह सिंघी व रेशमी देवी सिंघी, पुष्पराज मूंधड़ा व सरला देवी मूंधड़ा, सहित करीब डेढ़ दर्जन दंपतियों को शॉल ओढाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी नागरिक भीखमचंद पुगलिया, सुशील बाहेती, बजरंगलाल सेठिया, रामकिशन बाहेती, उत्तमचंद पुगलिया, मदनलाल पवन कुमार चांडक, रतन सोमाणी, आनंद पारख सहित अनेक परिवारों ने भाग लेकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। देखें आयोजन की कुछ खास फोटो:-