






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2025। मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र के युवा अशोक सुथार सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने पलक पावडें बिछाकर उनका अभिनंदन किया। अभिनंदन झंवर बस स्टैंड से ही प्रारंभ हो गया, जहां फूल मालाएं व भारत माता के जयकारों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस डीजे के साथ अनेक गाड़ियों व मोटरसाइकिलों के काफिले के रूप में गौरव पथ से मुख्य बाजार होते हुए विश्वकर्मा भवन पहुंचा। बाजार में जगह जगह नागरिकों पुष्पवर्षा करते हुए अशोक पुत्र हरिराम सुथार (बेनीसर) का सम्मान किया। विश्वकर्मा भवन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक मौजिज नागरिक व सुथार समाज बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। अशोक ने देश प्रेम को सर्वोपरी बताते हुए क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी का आभार जताया।
अशोक क्षेत्र का गौरव है- सारस्वत, ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा भवन में आयोजित समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के युवाओं के लिए अशोक को प्रेरणीय बताते हुए कहा कि सीधे लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर अशोक पूरे अंचल को गौरवान्वित किया है। सर्वोच्च देश सेवा में शामिल होकर मिट्टी का गौरव बढ़ाया है। यहां विधायक ने उन्हें फूलमाला पहना कर सम्मान पत्र सौंपा। सुथार समाज के अगुवा बंधुओं ने विधायक का शॉल साफा व फुलमाला से सम्मान किया। समारोह की अध्यक्षता परमेश्वरलाल सुथार ने इस पल को पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। इस दौरान विश्वकर्मा समाज समिति, लॉयन्स क्लब व आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने अशोक सुथार का सम्मान किया। समारोह में पार्षद रामसिंह जागीरदार, हरिराम सुथार बेनीसर, मघाराम सुथार, बनवारीलाल धनेरवा, हनुमान धनेरवा, हनुमान भदरेचा, धनाराम भरदेचा, गोपालराम भदरेचा, श्रीभगवान सुथार, हनुमान भदरेचाा, ओमप्रकाश भदरेचा, गोविंद सुथार, ओमप्रकाश सुथार, सोहनलाल गोदारा, जिज्ञासु सिद्ध, हेमनाथ जाखड़, लायंस क्लब के महावीर माली, सत्यनारायण स्वामी, महेश राजोतिया, मनोज डागा, रामवतार सलून, रामप्रताप सारस्वत, भीखाराम सुथार, मनोज सोनी सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए व अशोक को बधाई दी।
सेसोमूं स्कूल के पूर्व छात्र बने लेफ्टिनेंट, हुआ भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल के पूर्व छात्र अशोक सुथार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ऑफिसर रैंक पर नियुक्ति के बाद प्रथम बार श्रीडूंगरगढ़ आने पर विद्यालय में उत्साह का माहौल छाया रहा। अशोक ने अपने संबोधन में अपनी विद्यालयी शिक्षा के बारे में बताते हुए विद्यालयी शिक्षा को सफलता की नींव बताया। उन्होंने सेसोमूं विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने अशोक का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसे होनहार छात्रों के लिए पूरा शाला परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कुंडू ने विद्यार्थियों को युवा अशोक से प्रेरणा लेने की बात कही।















