May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा “ये मौत के वाहन” विशेष रिपोर्ट के प्रकाशन के चंद पलों में दूध वाली एक पिकअप ने नेशनल हाइवे पर एक ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। गनीमत रही चालक सुरक्षित है परन्तु टक्कर में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र मारू ने बताया कि तेज गति पिकअप ने मूमल होटल के सामने ट्रेक्टर को टक्कर मारी। बता देवें ये जगह भी काफी आवाजाही वाली है परन्तु किसी गंभीर दुर्घटना से क्षेत्र बच गया। बता देवें गुरुवार को भी सोनियासर गांव में एक दूध वाली पिकअप तेज गति के कारण पलटे खाई जिससे बुरी तरह से पिकअप क्षतिग्रस्त हुई। ये लगातार दो दिनों में तीसरी घटना है। लगातार ग्रामीण भी इनकी रफ्तार व लापरवाही की शिकायतें करतें रहते है अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जरूरत है कि इनकी रफ्तार व लापरवाही पर लगाम लगाई जा सकें।