May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2020। गुरुवार शाम श्रीडूंगरगढ़ वासी उस समय हैरत में पड़ गए जब चुरू जिले से श्रीडूंगरगढ़ की सीमा से प्रवेश करने वाले टिड्डिययों के घने दल ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे पर हमला कर दिया। सहायक कृषि अधिकारी रमेश कुमार भाम्भू ने बताया कि करीब 2 किलोमीटर गुणा एक किलोमीटर क्षेत्र मोमासर, कुंतासर, रेवाडा, लिखमादेसर, बिग्गा, सातलेरा, तोलियासर आदि गांवों की रोही में होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गई। विभाग की टीमें लगातार पीछा कर रही है और शाम को टीडीयो के बैठने पर कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। यह दल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा तो हवा बन्द हो गई और दल काफी देर तक श्रीडूंगरगढ़ के ऊपर मंडराता रहा। झंवर बस स्टैंड, घुमचक्कर, मुख्य बाजार आदि क्षेत्रों में अत्यधिक मात्रा में टिड्डियाँ देख कर कस्बेवासी भी रोमांचित हुए और इन्हें भगाने में जुटे रहे।