






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 8 जून 2020।केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बीकानेर में सभी क्षेत्रों के किसानों से चर्चा की और किसानों व गांवो के बारे में जानकारी ली। अर्जुनराम ने वीसी के जरिये किसानों से फसल बीमा पर चर्चा की। किसानों से मेघवाल ने केन्द्र सरकार द्वारा केसीसी पर आई छुट मिलने के बारे में भी चर्चा की। मेघवाल ने कहा कि किसानों को केन्द्र सरकार ने एक एक गांव में लाखों रूपए की छूट जारी की है। मंत्री ने इस वीसी में लूणकरणसर, कोलायत, खाजुवाला, नोखा, श्रीडूंगरगढ क्षेत्रों के करीबन 60 किसानों से चर्चा की। हमारे क्षेत्र में गांव उदरासर से किसान दुलदास स्वामी ने इस वीसी में भाग लिया व अपने गांव की समस्याओं को मंत्रीजी के साथ साझा की। स्वामी ने टाइम्स को बताया कि किसानों ने बीमा क्लेम मिलने पर मंत्रीजी का आभार व्यक्त किया और बीमा क्लेम से वंचित किसानों को फायदा दिलाने की मांग की। इस बात पर मेघवाल ने कहा कि एक भी किसान क्लेम राशि से वंचित नहीं रहेगा। दुलदास स्वामी ने कोविड-19 से प्रभावित हुए अपने गांव के प्रवासियों को सहायता देने, मनरेगा में मजदूरी बढाने, एपीएल में पात्र का सर्वे करवा कर उन्हें राशन देने की मांग की। स्वामी ने नकोदेसर से जालबसर सड़क नाबार्ड से स्वीकृत कराने पर मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।




