






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2024। क्षेत्र में एक 16 वर्षीय युवती की कीटनाशक के जहरीले असर से मौत हो गई है। बेनीसर निवासी किशनाराम पुत्र मालाराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री योजना ने भूलवश बीते शुक्रवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच एसआई इंद्रलाल करेंगे।




