May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-02-09 at 21.04.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। एक पति ने अपने ससुराल के घर में आकर दहेज के लिए सास ससुर व पत्नी के साथ बदसलुकी की और पत्नी ने पति के खिलाफ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव धनेरू निवासी 26 वर्षीय शायरी पुत्री किशनाराम नायक ने अपने पति रूपाराम नायक निवासी हरासर, सुजानगढ़ पर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 20 अप्रेल 2018 में रूपाराम के साथ हुआ और उसके एक बेटा जीवराज हुआ। कुछ समय तो सब ठीकठाक चला परंतु फिर पति दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा। पति रूपए व जेवरात मांगते हुए मारपीट करता व अनेक बार जान से मारने पर उतारू हो जाता था। पीड़िता गत ढाई वर्ष से अपने पिता के पास रह रही है। करीब 7 माह पहले उसका पति शराब पीकर मोटरसाइकिल पर पिता के घर आया और माता पिता के साथ गाली गलौच करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।