May 19, 2026
WhatsApp Image 2023-08-31 at 7.27.59 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2023। आज शाम की बड़ी खबर बीकानेर शहर से आई है। वहां क्षेत्र भर में बिजली नहीं मिलने से परेशान किसानों की अनेक बिजली समस्याओं को लेकर विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्य अभियंता कार्यालय में अधिकारियों का घेराव किया है। महिया बिजली संकट के दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को लापरवाही नहीं बरतने देने का ऐलान किया व सावधानी से कार्य करने की बात कही। यहां दोपहर से देर शाम तक जमे रहें और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों के साथ बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने पर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व स्थानीय अधिकारियों को खूब खरी-खोटी भी सुनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंबलू के किसान गत दिनों से लगातार आंदोलनरत है और मंगलवार को सड़क जाम के बाद उनका प्रशासन के साथ गतिरोध भी बढ़ गया था। विधायक ने जिले के गांव नौरंगदेसर, बम्बलू व राणीसर के किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता में मध्यस्थता की व किसानों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात पर समझौता करवाया। समाचार लिखे जाने तक महिया श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बिजली समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे है। मुख्य अभियंता कार्यालय में दिनभर हंगामे की स्थित रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों से करवाई वार्ता, समस्याओं के समाधान की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ सहित अनेक गांवो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।