






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव जाखासर में आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने प्रधान कोटे से अनेक कार्यों का शिलान्यास किया। आयोजन में गोदारा ने कांग्रेस बैनर तले कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार रिपीट करने का आह्वान किया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने आगामी चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लेने की बात कही। मंच से सभी वक्ताओं ने चुनावी तैयारी का आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की बात कही। समारोह में कांग्रेसी नेता मदनगोपाल मेघवाल भी पहुंचे व सीएम अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जननेता बताया। सभी अतिथियों का साफा पहना कर सरपंच प्रतिनिधि पुरखाराम सारण ने स्वागत किया। शिलान्यास समारोह से पूर्व गांव में ट्रैक्टर रेली के साथ पूर्व विधायक ट्रेक्टर लेकर पहुंचे और समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू, विमल भाटी, मूलाराम थोरी, राधेश्याम सारस्वत, रामाकिशन मेघवाल, रामनिवास बरजांगसर, सुरेश मेघवाल, मनोज सोमाणी, मनोज पारख, प्रह्लाद सुनार, सत्यनारायण जाट, रमेश प्रजापत, मनोज सुथार, राजेश मंडा, रामेश्वर स्वामी शामिल हुए। इस दौरान रामेश्वर सियाग, श्रवणराम गोदारा, नाराणामराम सियाग, भगवतसिंह केऊ, मघदास स्वामी, मांगीलाल हालू, पन्नराम हालू, पूसाराम केऊ, अमरसिंह फौजी, सुरजाराम सियाग, रेवंताराम सियाग, माणकाराम सियाग, तेजमाल सिंह, गंगासिंह शेखावत, जेठाराम गौड़, किशनाराम नायक, पन्नाराम भोपा, चेतनराम मेघवाल, पूसाराम मेघवाल, आसूसिंह राठौड़, बीरमाराम गोदारा, रामचंद्र सियाग, नराणाराम सियाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। मंच संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार मेघवाल ने किया व पुरखाराम सारण ने सभी का आभार जताया।




