May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। विधायक गिरधारी लाल महिया के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ के इंदपालसर बास गुसांईसर में कांग्रेस सरकार ने एक ओर पशु चिकित्सा उपकेंद्र की स्वीकृति आज दे दी है। बता देवें इससे पूर्व में भी श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैसलसर के गांव अभयसिंहपुरा में भी एक पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत कर किया गया था। नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र की स्वीकृति मिलने पर इंदपालसर बास गुंसाईसर गांव सहित क्षेत्र के पशुपालकों ने विधायक महिया का आभार जताया है। विधायक महिया ने भी पशुपालकों के हितों में क्षेत्र के दो गांवों में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का आभार प्रकट किया है।