






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज खेल मैदान में फुटबॉल को किक मारा और मौका था 62वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन का। महिया ने दुलचासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 वर्षीय छात्र वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। महिया ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल को खेलने भावना के साथ खेलने व हार जीत पर निराश नहीं होने की बात कही। राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय टेऊ के संयोजन से होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर से 11 टीमें भाग लेने पहुंची है। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा सूडसर मैनेजर मदनलाल विश्नोई, दीपक शर्मा, सुखराम सारण, रामरख नाहर, रमेश सुथार, पूर्णाराम भादू, आशीष दुबे, महावीर प्रसाद, त्रिभुवन ओझा, जगदीश सहारण, रवि कस्वां, रामलाल नाहर सहित सभी टीमों के खिलाड़ी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।






