May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। रविवार की शाम से देर रात तक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन करवा यादगार सातवां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए सांसद व केन्द्रीय कानून मंत्री अजुर्नराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ आने वाले थे। परंतु उपराष्ट्रपति द्वारा बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक के कारण वे सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए। परंतु सांसद ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के लिए वीडियो संदेश भेजा जिसे कार्यक्रम के प्रारंभ में बड़ी वीडियो स्क्रीन पर दिखाया गया। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने आयोजन की सराहना की। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को जनहित के मुद्दे उठाने व सदैव आमजन की पीड़ा को उठाने के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी। सारस्वत ने कहा कि ऐसे प्रबुद्धशाली आयोजन किए जाने चाहिए जिससे नागरिकों को मानसिक खुराक भी मिल सकें। कला व साहित्य से जुड़े आयोजनों के लिए सहयोगी भामाशाहों को भी सतत सक्रिय रहना चाहिए। जिससे काव्य कला के साहित्यिक सौष्ठव से जनमानस रूबरू हो सकें और उनमें वैचारिक समझ भी विकसित हो। सारस्वत ने कवि सम्मेलन के ऐतिहासिक आयोजन के सहयोगी रहें समाजसेवी भीखमचंद सुशीला देवी पुगलिया के प्रतिनिधि के रूप में सूर्यप्रकाश गांधी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष व युवा समाजसेवी सुमति पारख व श्रीकरणी हैरिटेज व जेपीजे ज्वेलर्स के रणजीत सोनी का फूलमालाएं पहनाकर सम्मान किया। सहयोगियों को शॉल ओढ़ाया व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सारस्वत ने कवियों की सराहना की व उपस्थित काव्य प्रेमियों का आभार जताया। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी व प्रबंधक विशाल स्वामी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उनके साथ अनेक भाजपाई आयोजन में शामिल हुए व काव्यपाठ का आनंद लिया। बता देवें आयोजन में एक सहयोगी राजस्थान कृषि स्टोर के युवा समाजसेवी बजरंग भामूं पूर्व प्रधान दानाराम भामू के आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के शिव स्वामी व प्रबंधक विशाल स्वामी ने विधायक का आभार जताते हुए उनका फूलमाला पहना कर स्वागत किया। विधायक को टाइम्स की ओर से शॉल ओढाकर राम मंदिर का स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री अजुर्नराम मेघवाल ने भेजा वीडियो संदेश, दी टाइम्स को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगी के रूप में सुमति पारख पुत्र दिवंगत विजयराज पारख का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगी रणजीत सोनी को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीखमचंद व सुशीला देवी पुगलिया के प्रतिनिधि के रूप में सूर्यप्रकाश गांधी ने सम्मान प्राप्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत का टाइम्स टीम की ओर से किया गया सम्मान, राम मंदिर का दिया स्मृति चिह्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कवि सुनिल व्यास का किया विधायक ने सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शशिकांत यादव का सम्मान किया विधायक ने, श्रीडूंगरगढ़ आने पर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने कवि राम भदावर का किया स्वागत सम्मान।

यदि आपने कवि सम्मेलन नहीं देखा है तो नीचे दी गई यूट्यूब लिंक पर जाकर जरूर देखें कवि सम्मेलन-

https://www.youtube.com/live/V7VNWdhXdJc?si=rIGD6EUIObRkh9m1

यदि आपने कवि सम्मेलन नहीं देखा है तो नीचे दी गई फेसबुक लिंक पर जाकर जरूर देखें कवि सम्मेलन, सुने देश के श्रेष्ठ कवियों से कविता पाठ-

https://fb.watch/pqsgtcUjk-/?mibextid=Nif5oz