May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-14 at 19.49.58

विधायक की अनुशंसा पर सड़कों के नवीनीकरण के लिए 238 लाख रूपए, 12 किमी सड़कें बनेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक ताराचंद सारस्वत की अनुशंसा पर क्षेत्र के 238 लाख रूपए से 12 किलोमीटर की सड़कें बनेगी। सारस्वत ने बताया कि इस बजट की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। इसमें समंदसर सड़क से मणकरासर 3 किलोमीटर, लागत 58.50 लाख, लिखमीसर दिखनादा से बीदासरिया 3.85 किलोमीटर, लागत 75.08 लाख, एन-11 बेनीसर फांटा से भोजास वाया बेनीसर  4 किलोमीटर, लागत 78 लाख, जसरासर से मसूरी तक  400 मीटर, लागत 13 लाख, उत्तमामदेसर से मेउसर तक 500 मीटर 13 लाख रुपए की लागत से सड़कों का नवीनीकरण होगा। सारस्वत ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार होगा तथा ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक ने इन स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त जताया। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार जताया।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुथार ने किया सेवा शिविर का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंगलवार को कस्बे में आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण किया। सुथार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चेक प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए व बालकों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद भरत सुथार, पार्षद प्रतिनिधि चांद रतन सेठिया, मूलचंद इंदौरिया, जसकरण राठौड़, तोलाराम मारू, राधेश्याम नाई, शिव रतन नाई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। यहां पालिका ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। अनेक वार्डवासी भी समस्याएं लेकर पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किया शिविर निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हे मुन्नों का किया अन्नप्राशन संस्कार।