May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2024। विधानसभा नियमों के तहत गठित विभिन्न समितियों में याचिका समिति में श्रीडूंगरगढ विधायक ताराचंद सारस्वत को सदस्य रूप में शामिल किया गया है। विधायक के मनोनयन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए विधायक को शुभकामनाएं दी है। विधायक लोक सेवा केंद्र से मिली सूचना के अनुसार इस समिति में सभापति हमीरसिंह भायल सहित इसमें 9 अन्य सदस्य है। जिसमें विधायक ताराचंद सहित जेठानंद व्यास, गणेश घोगरा, कंवरलाल, वीरेंद्रसिंह, राधेश्याम बैरवा, संजय कुमार, मोतीराम और गणेशराज शामिल है। ध्यान रहें विधान सभा प्रक्रिया व कार्य संचालन के लिए नियम समिति, सदाचार समिति, स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, विशेषाधिकार समिति, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, याचिका समिति, सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, पीछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति के लिए सदस्यों व सभापतियों की नियुक्ति की गई थी।