May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-03 at 20.25.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2025। क्षेत्र के ऊपनी में बिजली विभाग के कार्यालय से 31 दिसंबर को दिन में 7 लाख रूपए से भरा बैग चोरी हो जाने के बाद उसी रात बरजांगसर में सोलर प्लांट से लाखों के मॉड्यूल चोरी का मामला सामने आया है। 33 वर्षीय गिरधरसिंह पुत्र ज्ञानसिंह राजपूत निवासी टेकरा, फलौदी ने पुलिस को बताया कि वह बरजांगसर में सोलर प्रोजेक्ट में सब कॉनट्रेक्टर है। इस प्रोजेक्ट से 31 दिसंबर की रात को सोलर मॉडल की 21 मॉड्यूल (सोलर प्लेटें) चोरी हो गए है। जानकारों ने इनकी बाजार कीमत करीब ढाई लाख से अधिक बताई है। परिवादी ने पुलिस से चोर को पकड़ने व मॉड्यूल बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को दी है।